गाजीपुर की गो ग्रीन नर्सरी में महाराष्ट्र के पुणे से आए हाइब्रिड गुलाब के पौधे लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। नर्सरी संचालक आजाद अली के मुताबिक इन पौधों को गाजीपुर के वातावरण के अनुसार तैयार किया जा रहा है।

उनका कहना है कि सर्दियों में इन गुलाबों का लुक और फूल लोगों को खास तौर पर आकर्षित करते हैं। गहरे गुलाबी और लाल रंग के घनी पंखुड़ियों वाले फूल सबका ध्यान खींच रहे हैं।
इन हाइब्रिड गुलाब के पौधों की कीमत करीब 150 से 170 रुपये है, जो पौधे के आकार और उपलब्धता के हिसाब से बदल सकती है।
