07 Oct 2026
Civic Ledger News
Civic Ledger News
Latest News & Updates
गाजीपुर न्यूज़

गाजीपुर: दिलदारनगर में मुठभेड़ के बाद भैंस चोर घायल, चार साथी गिरफ्तार

07 Oct 2026 admin
गाजीपुर: 23 करोड़ का एमआरएफ सेंटर बना, फिर भी सूखदेवपुर में डंप हो रहा शहर का कूड़ा

गाजीपुर में दिलदारनगर और जमानियां पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात रकसहा स्थित कांशीराम आवास के पास मुठभेड़ में एक शातिर भैंस चोर को घायल कर गिरफ्तार किया। मौके से चार अन्य आरोपी भी पकड़े गए।

गाजीपुर: दिलदारनगर में मुठभेड़ के बाद भैंस चोर घायल, चार साथी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की गई तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में रामकुमार नट के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे सीएचसी भदौरा भेजा गया।

रिफान शेख, बिमलेश नट, शबी हैदर उर्फ गुड्डू और मोहम्मद आरिफ को भी गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चोरी की भैंस, तमंचा, कारतूस, पिकअप, स्कॉर्पियो और 62 हजार रुपये नकद बरामद हुए।