07 Oct 2026
Civic Ledger News
Civic Ledger News
Latest News & Updates
राजनीति

एमएलसी चुनाव बना 2027 का सेमीफाइनल: भाजपा ने उतारे पांच ब्राह्मण, सपा का पीडीए पर जोर

07 Oct 2026 admin
मेरठ एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर 11 और स्नातक सीट पर 10 प्रत्याशी, अंतिम दिन आठ नामांकन

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले विधान परिषद की 11 शिक्षक-स्नातक सीटों का चुनाव राजनीतिक दलों के लिए सेमीफाइनल बन गया है। भाजपा और सपा दोनों ने प्रत्याशी चयन में सामाजिक और जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है।

एमएलसी चुनाव बना 2027 का सेमीफाइनल: भाजपा ने उतारे पांच ब्राह्मण, सपा का पीडीए पर जोर

भाजपा ने 11 प्रत्याशियों में पांच ब्राह्मण चेहरों उमेश द्विवेदी, श्रीश चंद्र शर्मा, प्रमोद मिश्रा, हरि किशोर तिवारी और ध्रुव त्रिपाठी को मैदान में उतारा है।

सपा ने पीडीए और सोशल इंजीनियरिंग पर जोर देते हुए तीन यादव चेहरों लाल बिहारी, शशांक और डॉ. मानसिंह को टिकट दिया है। दानिश अख्तर पार्टी के अकेले मुस्लिम प्रत्याशी हैं।