हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौराहे पर जुलूस निकालकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर वोट चोरी और भाजपा सरकार से मिलीभगत का आरोप लगाया और उनका पुतला फूंका।
सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।
