चंदौली में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं। गैस एजेंसियों के गोदामों पर भोर होते ही भीड़ जुट रही है और लोग घंटों कतार में खड़े हो रहे हैं।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि पैसा जमा करने के बाद भी तीन दिन से पर्ची लेकर चक्कर काटने पर सिलेंडर नहीं मिल रहा। रविवार को जसूरी स्थित गोदाम पर लोगों ने हंगामा किया और कई उपभोक्ता शिकायत लेकर डीएम आवास तक पहुंच गए।
काफी इंतजार के बाद दोपहर एक बजे के बाद कुछ लोगों को सिलेंडर मिल सका, जबकि ज्यादातर खाली हाथ लौट गए।
