08 Oct 2026
Civic Ledger News
Civic Ledger News
Latest News & Updates
School

यूपी के 1.44 लाख शिक्षकों ने मिशन कर्मयोगी का एक भी कोर्स नहीं किया, महानिदेशक नाराज

07 Oct 2026 admin
श्रावस्ती: 'प्रशस्त एप' पर प्रशिक्षण वीडियो न देखने पर 775 शिक्षकों का वेतन रोका

उत्तर प्रदेश में करीब 1.44 लाख शिक्षकों ने अब तक आईगॉट मिशन कर्मयोगी पोर्टल पर एक भी कोर्स पूरा नहीं किया है। इस पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।

यूपी के 1.44 लाख शिक्षकों ने मिशन कर्मयोगी का एक भी कोर्स नहीं किया, महानिदेशक नाराज

सोमवार को सभी बीएसए, डीआईओएस और मंडलीय शिक्षा अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक में मिशन कर्मयोगी के तहत कोर्स की समीक्षा की गई।

बैठक में स्कूलों में नशा मुक्ति जागरूकता बोर्ड न लगाने और पिछले साल की तुलना में नामांकन घटने पर भी अधिकारियों से जवाब मांगा गया।