मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों से आए करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री ने सभी को समाधान का भरोसा दिलाया और प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित और संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और हर पीड़ित की मदद सरकार की प्राथमिकता है।
