09 Oct 2026
Civic Ledger News
Civic Ledger News
Latest News & Updates
crime

देहरादून: रिश्तेदार से मारपीट के आरोप में यूट्यूबर अनुराग डोभाल गिरफ्तार

07 Oct 2026 admin
देहरादून: रिश्तेदार से मारपीट के आरोप में यूट्यूबर अनुराग डोभाल गिरफ्तार

देहरादून पुलिस ने बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल को मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अनुराग समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है।

देहरादून: रिश्तेदार से मारपीट के आरोप में यूट्यूबर अनुराग डोभाल गिरफ्तार

अनुराग डोभाल के चचेरे साले राज सिंह चौहान ने उन पर साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। राज सिंह की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात कंट्रोल रूम से झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले गई, जहां आरोप है कि पीड़ित पक्ष के साथ फिर से मारपीट की गई।