08 Oct 2026
Civic Ledger News
Civic Ledger News
Latest News & Updates
Accident

कौशांबी: एनएच-19 पर खराब खड़ी डीसीएम में घुसी बोलेरो, चालक-परिचालक की मौत

07 Oct 2026 admin
कौशांबी: एनएच-19 पर खराब खड़ी डीसीएम में घुसी बोलेरो, चालक-परिचालक की मौत

कौशांबी जिले के मंझनपुर सैनी थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर अठसराय ओवरब्रिज के पास बुधवार देर रात करीब दो बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। कानपुर से प्रयागराज जा रही तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खराब खड़ी डीसीएम में पीछे से जा घुसी।

कौशांबी: एनएच-19 पर खराब खड़ी डीसीएम में घुसी बोलेरो, चालक-परिचालक की मौत

पुलिस के अनुसार डीसीएम (यूपी-35 टी 9605) ओवरब्रिज से पहले खराब होकर खड़ी थी और उसका चालक व कंडक्टर एयर फिल्टर ठीक कर रहे थे। इसी दौरान बोलेरो अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बोलेरो में सवार चालक और कंडक्टर को गंभीर हालत में सीएचसी सिराथू ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।